1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. माइकल वॉन बोले – आरसीबी के पास इतनी क्षमता नहीं कि आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सके

माइकल वॉन बोले – आरसीबी के पास इतनी क्षमता नहीं कि आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सके

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
माइकल वॉन बोले – आरसीबी के पास इतनी क्षमता नहीं कि आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सके

आईपीएल 2020 के सारे मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब सिर्फ चार मुकाबले बचे हैं जिनसे आईपीएल 2020 का विजेता पता चलेगा। पहला क्वालीफ़ायर मुंबई और दिल्ली के बीच होगा। एलिमिनेटर मैच में बैंगलोर और हैदराबाद आमने सामने होंगे।

सोमवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हारने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ के लिए जगह बनाने में कामयाब रही। मंगलवार को हैदराबाद ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में चौथे नंबर पर जगह बनाई। बैंगलोर का मुकाबला एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद से होगा।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बोला है कि आरसीबी के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह लगातार तीन मैच जीतकर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ले। वॉन ने क्रिकबज से कहा, “क्या आरसीबी की टीम इस साल जीत सकती है? मैंने शुरू से ही कहा है कि सामूहिक तौर पर उनके पास जीतने का माद्दा नहीं है। ”

उन्होंने कहा, ” देखिए 2020 में कुछ भी मुमकिन हो सकता है, पूरी दुनिया अस्त-व्यस्त हो गई है, तो ऐसे में कोई नहीं जानता कि आगे क्या होने वाला है। हो सकता है विराट कोहली बाएं हाथ से बल्लेबाजी करें और मैच जीत जाएं। आरसीबी के पास जो खिलाड़ी हैं, वे काफी नहीं हैं। प्लेऑफ के दबाव में खेलने की वजह से बैंगलोर को लगातार चार मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...