1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय टीम को लेकर भविष्यवाणी पर बुरे फंसे माइकल वॉन, सोशल मीडिया पर हुई गालियों की बरसात

भारतीय टीम को लेकर भविष्यवाणी पर बुरे फंसे माइकल वॉन, सोशल मीडिया पर हुई गालियों की बरसात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय टीम को लेकर भविष्यवाणी पर बुरे फंसे माइकल वॉन, सोशल मीडिया पर हुई गालियों की बरसात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम का सफर आसान नहीं था। एक ओर कप्तान विराट कोहली का टीम में न होना तो दूसरी ओर लगभग आधी टीम चोट के कारण बाहर हो गई थी। इस विषम परिस्थिति में भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में धूल चटा दी है।

टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले कई विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी राय रखी थी। इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय़ टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के चारों मैचों में हार का सामना करेगी। गाबा टेस्ट भारतीय टीम के फतह करने के बाद सोशल मीडिया पर माइकल वान ट्रेंडकरने लगे। इतनी ही नहीं भारतीय टीम के प्रसंशको ने माइकल वॉन की धज्जियां उड़ा डाली।

 

इस सीरीज में मैच दर मैच बात करें तो पहला टेस्ट मैच आस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। जबकि तीसरे मैच में भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद भी टीम ने संघर्ष करते हुए ड्रॉ पर ले जाकर खत्म की। चौथे और निर्णायक मैच भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...