1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सड़क निर्माण के लिए लामबंद हुए एमजी रोड के व्यापारी, हस्ताक्षर अभियान शुरु, रोड बंद करने की चेतावनी

सड़क निर्माण के लिए लामबंद हुए एमजी रोड के व्यापारी, हस्ताक्षर अभियान शुरु, रोड बंद करने की चेतावनी

मुख्य बाजार की सड़कों पर सीवरेज कार्य के चलते कई माह से धूल-गड्‌ढों की परेशानी झेल रहे लोग, व्यापार पर पड़ रहा असर।

By: Naredra 
Updated:
सड़क निर्माण के लिए लामबंद हुए एमजी रोड के व्यापारी, हस्ताक्षर अभियान शुरु, रोड बंद करने की चेतावनी

बड़वानी: शहर में कछुआ चाल से चल रहा सीवरेज कार्य के चलते मुख्य मार्ग व मुख्य बाजार एमजी रोड इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर अब यहां के रहवासी व व्यापारियों के सब्र का बांध टूटने लगा हैं।

व्यापारियों ने शुक्रवार से मार्ग निर्माण के लिए चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरु किया। वहीं तीन दिन में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर रोड बंद करने की चेतावनी दी है। व्यापारी व रहवासी जितेंद्र जैन, गौतम जैन, राजकिशोर, रवि कुमावत, ओम यादव, लोकेश वोरे सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों व रहवासियों ने आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर कर बताया कि सीवरेज कंपनी द्वारा बीते चार-पांच माह से यहां लाइन डालने व चैंबर बनाने का काम किया जा रहा है।

इससे सड़क बदहाल हो चुकी हैं। इसकी तत्काल दुरुस्ती शुरु की जाए। उसके पश्चात नगर पालिका डामरीकरण या सीमेंटीकरण कार्य करें। उन्होंने बताया कि इसको लेकर शुक्रवार से रविवार तक (27 से 29 मार्च) 72 घंटे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द उक्त मार्ग निर्माण को दुरुस्ती करने व निर्माण का ठोस आश्वासन देता हैं तो आंदोलन पर पुनः विचार किया जाएगा। अगर हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को स्वीकार नहीं करने पर एमजी रोड पर मोटीमाता चौक से भगवान भाोलेनाथ मंदिर तक मार्ग से आवागमन बंद कर  विरोध किया जाएगा।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...