1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ बैठक

बैठक का मकसद ग्रामीण संपर्क को मजबूत करना और मजरे-टोलों को मुख्य मार्गों से जोड़ना है।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ बैठक

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सुगम संपर्कता परियोजना के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित इस बैठक का मकसद ग्रामीण संपर्क को मजबूत करना और मजरे-टोलों को मुख्य मार्गों से जोड़ना है।

ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करना परियोजना का मकसद

मध्यप्रदेश में शुरू की गई ‘सुगम संपर्कता परियोजना’ मनरेगा के तहत एक ग्रामीण बुनियादी ढांचा पहल है, जिसका उद्देश्य 100 से अधिक आबादी वाले दूरस्थ मजरों, टोलों और सांदीपनि विद्यालयों को पक्की सड़कों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, यह परियोजना ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार, आवागमन को आसान बनाने और विकास को गति देने पर केंद्रित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...