1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मीरा राजपूत को कोरोना की धमकी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया साझा, देखें

मीरा राजपूत को कोरोना की धमकी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया साझा, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मीरा राजपूत को कोरोना की धमकी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया साझा, देखें

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब मीरा ने अपनी शादी की एक अनसीन फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कोविड 19 को जोड़ते हुए मजेदार कैप्शन में लिखा है।

मीरा राजपूत ने कैप्शन में बताया कि शाहिद और उनकी शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल हुए थे, जो कि अब एक नियम बन गया है। मालूम हो कि सरकार ने कोविड 19 के कारण लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियम बनाया है कि किसी भी शादी में 50 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन कोरोना महामारी से पहले ऐसा कोई नियम नहीं था।

फोटो में मीरा राजपूत पिंक लहंगा और जूलरी पहने दुल्हन की तरह की सजी हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी बहनों के साथ बैठी हुई हैं वहीं, मीरा की मां उनके पीछ खड़ी हैं। सभी ने अपने हाथ को मुंह पर रखते हुए शॉकिंग पोज में फोटो क्लिक करवाई है।

बताते चलें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की गुरुग्राम में 7 जुलाई, 2015 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी हुई थी। कपल ने संगीत सेरेमनी में ‘सज धज के टशन में रहना’ और ‘साड़ी के फाल सा’ जैसे गानों पर परफॉर्म किया था जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...