1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी पर भड़की मायावती, कहा- दूसरे की छोड़ कांग्रेस खुद की चिंता करे

प्रियंका गांधी पर भड़की मायावती, कहा- दूसरे की छोड़ कांग्रेस खुद की चिंता करे

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के CAA वाले बयान को लेकर अपने पहले ट्वीट में कहा कि, कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को ‘भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ के रूप में मना रही है।

मायावती ने आगे कहा कि, दूसरों पर चिन्ता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस खुद अपनी स्थिति पर आत्म-चिन्तन करती तो यह बेहतर होता, उसे अब किस्म-किस्म की नाटकबाजी करनी पड़ रही है।

मायावती ने अपने दूसरे ट्विट में कहा कि, भारत बचाओ, संविधान बचाओ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आई जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी। जिसमें दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था।

आपको बता दें कि, लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने शिरकत की। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने CAA पर कहा कि, राज्य में अन्य विपक्षी दल ज्यादा नहीं बोल रहे हैं।

लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं, हम आवाज उठाते रहेंगे। चाहे हमें अकेले चलना पड़े। हमें अगले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। प्रियंका के इस बयान से बसपा सुप्रीमो मायावती भड़क उठी और उन्होंने ट्विट के जारिए प्रिंयका समेत काग्रेंस के तममा नेताओं पर निशाना साधा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...