1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मास्टर ब्लास्टर ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू

मास्टर ब्लास्टर ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मास्टर ब्लास्टर ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में कराची के नेशनल स्टेडिम में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में पहला मैच खेला था। टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन हालांकि सिर्फ 15 रन ही बना पाए थे और फिर पाकिस्तान की तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे वकार यूनिस की गेंद पर आउट हो गए थे। मैच ड्रॉ रहा था और इसलिए सचिन को दूसरी पारी खेलने का मौका नहीं मिला था।

संयोग की बात यह रही कि 15 नवंबर 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद 15 नवंबर 2013 को ही सचिन आखिरी बार बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच अपने गृहनगर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में सचिन ने 74 रन बनाए थे। इस मैच में भी सचिन को दूसरी पारी खेलने का मौका नहीं मिला था। भारत ने यह मैच पारी और 126 रनों से जीता था।

सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं। उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 शतक हैं। वनडे में उन्होंने 18,426 रन बनाते हुए 49 शतक लगाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 15,921 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक शामिल हैं।

बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा – ” आज के दिन-1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। 2013 में यह महान खिलाड़ी आखिरी बार भारत के लिए मैदान पर उतरा था। पूरे विश्व में लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। ”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...