1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्रिकेट छोड़ राजनिति के मैदान मे उतरें मनोज तिवारी…

क्रिकेट छोड़ राजनिति के मैदान मे उतरें मनोज तिवारी…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्रिकेट छोड़ राजनिति के मैदान मे उतरें मनोज तिवारी…

रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली:  इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसमे बंगाल का भी नाम है। जहां सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आज (5 मार्च) चुनाव की सुची जारी की है। सुची मे 291 प्रत्यासियों को अंकित किया गया है, जिसमें क्रिकेटर मनोज तिवारी का भी नाम सामने आया है।

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पिछले महीने हीं तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। टीएमसी में शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से समर्थन देने की अपील भी की थी। खबरों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने क्रिकेटर मनोज तिवारी को हावड़ा के शिवपुर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। पार्टी ने इस बार के चुनाव मे कई युवा चेहरों को मौका दिया है।

मनोज तिवारी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की है। उन्होंने अपने इस नए राजनीतिक सफर के लिए अपने समर्थकों से समर्थन मांगा था। मनोज ने पार्टी में आने की वजह ममता बनर्जी को बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें ममता बनर्जी से प्रेरणा मिली है।

पश्चिम बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान तिवारी ने कहा था कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये तक पहुंच गए हैं। देश में क्या हो रहा है? गरीब और किसान की हालत आज की तारीख में ठीक नहीं है। मैं उनके लिए काम करना चाहता हूं। मैं फुल टाइम पॉलिटिशियन बनने आया हूं। ममता बनर्जी से प्रेरणा लेकर राजनीति के मैदान पर खेलने आया हूं।

TMC का टिकट गणित

42 सीटों पर मुस्लिम चेहरों को टिकट

51 सीटों पर महिलाओं को टिकट

3 सीटों पर टीएमसी की सहयोगी नॉर्थ बंगाल को टिकट

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजों की घोषणा दो मई को होगी।

बता दें, कि मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के खिलाड़ी रह चुके है। भारतीय टीम के लिए उन्होनें कुल 12 वनडे मैच खेले है, जिसमे उन्होंने 26.09 की औसत से 287 रन बनाये थे। साथ हीं उन्होंने भारत के लिए 3 टी-20 मैच भी खेले है, जिसमे उन्होंने 15 रन बनाये। उन्होंरने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2015 में खेला था। शायद यही कारण है कि उनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। और अब वों राजनिती मे अपना लक आजमानें के लिए कमर कस ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...