बृहस्पतिवार को सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में हैदराबाद ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। हैदरबाद को राजस्थान ने 154 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में ही 154 रन बना के जीत हासिल की।
आपको बता दें कि अभी तक हैदराबाद की तरफ से अभी तक इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। जीत के साथ ही हैदराबाद के 10 मैचों में 8 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान 7वें नंबर पर खिसक गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद में एक और जीत का फासला बढ़ गया है।
जेसन होल्डर की गेंदबाजी (33/3) के दम पर हैदराबाद ने राजस्थान को 6 विकेट पर 154 रनों पर रोक लिया था। इसके बाद हैदराबाद की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही। उन्होंने अपने दोनों ओपनरों के विकेट महज 16 रनों पर गंवा दिए, लेकिन मनीष पांडे और विजय शंकर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 140 रनों की साझेदारी करते हुए हैदराबाद को आसान जीत दिला दी।
मनीष पांडे ने 47 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाए, जबकि विजय शंकर ने 51 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाये जिसमे ६ चौके शामिल थे।
राजस्थान के अधिकतर बल्लेबाजों ने सेट होकर अपना विकेट गंवाया और राजस्थान की टीम आखिर में छह विकेट पर 154 रन तक ही पहुंच सकी। राजस्थान के बल्लेबाज़ संजू सैमसन 26 गेंदों पर 36 रन बनाये जोकि उनकी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन थे।
बेन स्टोक्स ने 32 गेंदों पर 30 रन बनाये। अपना पहला मैच खेल रहे जैसन होल्डर ने सनराइजर्स की तरफ से 33 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि राशिद 20 रन देकर एक और विजय शंकर तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया। जिसकी बदौलत हैदराबाद ने आसान जीत दर्ज की।