वाराणसीः मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी पहुंचे हैं। वाराणसी आगमन पर यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन और वस्त्र मंत्रालय के मंत्री राकेश सचान ने उनका भव्य स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम डॉ. यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अध्ययन भ्रमण किया और बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदर्शनी देखेंगे, जिसमें ODOP, जीआई टैग और पर्यटन संभावनाएं दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही विक्रमोत्सव महानाट्य के आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे बी.एल.डब्लू मैदान, वाराणसी में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” के भव्य मंचन के संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता करेंगे, इसके बाद शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी से वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।