1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश : मथुरा से इंदौर जा रही बस ने मारी खड़ी कंटेनर में टक्कर, जिंदा जल गए तीन यात्री

मध्य प्रदेश : मथुरा से इंदौर जा रही बस ने मारी खड़ी कंटेनर में टक्कर, जिंदा जल गए तीन यात्री

Madhya Pradesh: Bus going from Mathura to Indore collided with a standing container,; मध्य प्रदेश में बस ने मारी खड़ी कंटेनर में टक्कर। तीन यात्री जलकर मर गए।

By: Amit ranjan 
Updated:
मध्य प्रदेश : मथुरा से इंदौर जा रही बस ने मारी खड़ी कंटेनर में टक्कर, जिंदा जल गए तीन यात्री

नई दिल्ली : मथुरा से इंदौर जा रही एक ट्रैवलर्स बस में गुना जिले के बानीगंज के पास एक कंटेनर से भीषण टक्कर हो गई, जिससे बस में आग लग गई। इससे उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मथुरा से दीपावली की रात को एक ट्रेवलर्स बस इंदौर की तरफ आ रही थी कि गुना जिले में बीनागंज के पास बड़ा हादसा हो गया। ट्रेवलर्स में इंदौर के कुछ लोग दीपावली पर मथुरा में दर्शन कर लौट रहे थे। बीनागंज के पास ट्रेवलर्स रात को स़ड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद ट्रेवलर्स बस में आग लग गई।

कंकाल में बदले तीन लोगों के शव

ट्रेवलर्स बस में आग लगने से उसमें सवार 16 सवारियों में से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनके शव कंकाल में बदल गए। कई अन्य लोगों की गंभीर हालत होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के नाम अभी ज्ञात नहीं हो सके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...