1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जिंदगी अहम, उसे बचाने की ज्यादा जरूरत- सुरेश रैना

जिंदगी अहम, उसे बचाने की ज्यादा जरूरत- सुरेश रैना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जिंदगी अहम, उसे बचाने की ज्यादा जरूरत- सुरेश रैना

भारत में तेजी से फैल रहें कोरोना वायरस को देखते हुए बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल सीजन-13 को 14 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया। जिसके बाद आईपीएल के आयोजन को लेकर भारत के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा, कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के समय में जिंदगी ज्यादा अहम है और आईपीएल इंतजार कर सकता है। बता दे, इससे पहले रैना ने कोरोना के खिलाफ जंग में 52 लाख रुपए भी दान दिए है।

आगे रैना से आईपीएल आयोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस समय जिंदगी ज्यादा अहम है। आईपीएल निश्चित रूप से इंतजार कर सकता है। हमें लॉकडाउन पर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। वर्ना हम सभी को परिणाम भुगतने होंगे। जब जिंदगी बेहतर हो जाएगी तो हम आईपीएल के बारे में सोच सकते हैं। बहुत लोगों की इस समय जान जा रही है, हमें जिंदगियां बचाने की जरूरत है।

लॉकडाउन के बारे में रैना ने कहा, मैं लॉकडाउन में आराम कर रहा हूं, खाना पका रहा हूं, बच्चों के साथ समय बिता रहा हूं। क्रिकेट के अलावा भी जिंदगी में इतना कुछ करने को है। इस तरह के पल आपको यह महसूस कराते हैं।

इस लॉकडाउन से लोगों को जमीन से जुड़ने की महत्ता को महसूस करना चाहिए। इस समय आपके घर और कार के आकार और आप क्या पहनते हो, इसकी तुलना में एक दिन में तीन वक्त का खाना ज्यादा अहमियत रखता है। मैं हॉस्टल के दिनों से ही खाना पकाता था। मुझे यह अच्छा लगता है। पत्नी ने पिछले हफ्ते बेटे को जन्म दिया है इसलिए घर के काम में हाथ बंटाकर खुश हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...