1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. फॉर्मूला वन रेस में लुईस हैमिल्टन की रिकॉर्ड 93वीं जीत

फॉर्मूला वन रेस में लुईस हैमिल्टन की रिकॉर्ड 93वीं जीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फॉर्मूला वन रेस में लुईस हैमिल्टन की रिकॉर्ड 93वीं जीत

ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने रविवार को एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री जीतकर फॉर्मूला वन में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 93 जीत के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरुआत करने वाले हैमिल्टन ने मर्सिडीज टीम के अपने साथी वालटेरी बोटास को 5.7 सेकेंड से पछाड़ा। इसके साथ ही मर्सिडीज ने एक बार फिर टीम खिताब भी जीत लिया।

इमोला में 2006 के बाद पहली बार फॉर्मूला वन का आयोजन हुआ है। तब दिग्गज ड्राइवर माइकल शूमाकर ने रेस जीती थी। हैमिल्टन ने पिछले सप्ताहांत ही शूमाकर के 91 फॉर्मूला वन जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

आपको बता दें कि इससे पहले लुईस हैमिल्टन 92 जीत के साथ माइकल शूमाकर के 91 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं। लुईस हैमिल्टन छह बार फार्मूला वन विश्व चैंपियन रह चुके हैं।

हैमिल्टन ने पहली एफवन रेस 2007 में जीती थी और पहला खिताब 2008 में अपने नाम किया था। वह 2013 में मर्सिडीज से जुड़े और वहीं से उनका कैरियर बढ़िया होता गया। वह पांच एफवन खिताब जीत चुके हैं जबकि शूमाकर के नाम सात खिताब हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...