ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें ही मुश्किलें हैं क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के एक के बाद एक बल्लेबाज चोटिल होते जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन ने कहा है कि वह ओपनिंग का जिम्मा संभालने के लिए तैयार हैं।
लाबुशेन ने कहा – ” ऐसी कोई बात नहीं हो रही है। मैं इस समय तीसरे नंबर पर उतरता हूं। मैं सिर्फ बल्लेबाजी की तैयारी कर रहा हूं, पहले नंबर पर उतरूं या तीसरे। मैं गेंद का सामना करने के लिये तैयार हूं, हालात कुछ भी हों। ”
उन्होंने कहा – ” मैंने पिछले सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की तो उम्मीद है कि वहीं उतरूंगा। लेकिन मेरा काम गेंद का सामना करना है, चाहे किसी भी क्रम पर उतरूं। ”
लाबुशेन ने आगे कहा – ” टीम को पारी की शुरुआत मुझसे करानी है तो मैं करूंगा। यह टीम का खेल है और हमें देखना होगा कि टीम को क्या जरूरत है। डे नाइट टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए हम लोग तैयार हैं क्योंकि खिलाड़ियों को चुनौती का पता है। ”
लाबुशेन ने कहा – ” हम बिल्कुल तैयार हैं। हमने वनडे में जसप्रीत बुमराह का सामना किया जिसने आखिरी वनडे में शानदार गेंदबाजी की। हमें पता है कि हमारे सामने कौन है। हमें फोकस बनाये रखना है और उसके अनुसार प्रैक्टिस की है। ”