1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. KXIP vs KKR : जो जीता प्लेऑफ की रेस में बढ़ेगा आगे

KXIP vs KKR : जो जीता प्लेऑफ की रेस में बढ़ेगा आगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
KXIP vs KKR : जो जीता प्लेऑफ की रेस में बढ़ेगा आगे

आज आईपीएल में पंजाब और कोलकाता के बीच मुकाबला है। दोनों ही टीमों की स्थिति जो जीता वही सिकंदर वाली है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ के हिसाब से काफी अहम है। कोलकाता जहां 11 में से छह मैच जीतकर चौथे स्थान पर है, वहीं पंजाब 11 में से पांच मैच जीतकर छठे स्थान पर है।

पंजाब की टीम ने लगातार चार जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए हूंकार भरी है। लगातार मैचों में हार के बाद उसने टॉप तीनों टीम मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया है। इसके बाद पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब ने 126 रन डिफेंड किया था।

टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मंयक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। क्रिस गेल के आने से टीम को मजबूती मिली है। जब से क्रिस गेले टीम में हैं टीम एक भी मैच नहीं हारी है। निकोलस पूरण भी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कोलकाता की टीम ने पिछले मैच में दिल्ली को हराया था। टीम इस जीत से काफी उत्साहित है। टीम को इस मैच में 59 रनों से जीत मिली। पिछले मैच में नितिश राणा ओपनिंग करने आए और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

सुनील नारायण ने भी अच्छी वापसी की। मैच में लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की थी। लॉकी फर्ग्युसन के आने से कोलकाता की गेंदबाजी मजबूत हुई है। टीम के लिए चिंता का सबब बल्लेबाजों का प्रदर्शन है। अगर टीम को आगे बढ़ना है तो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आज के मुकाबले के लिए टीम में बदलाव की उम्मीद काफी कम है।

देखना ये होगा कि कौन प्लेऑफ के लिए आगे बढ़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...