1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. KXIP vs CSK : सुपर संडे में पहला मुकाबला चेन्नई और पंजाब के बीच, जानिए प्लेइंग इलेवन

KXIP vs CSK : सुपर संडे में पहला मुकाबला चेन्नई और पंजाब के बीच, जानिए प्लेइंग इलेवन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
KXIP vs CSK : सुपर संडे में पहला मुकाबला चेन्नई और पंजाब के बीच, जानिए प्लेइंग इलेवन

सुपर संडे में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दोपहर 330 बजे से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई के लिए जहां एक तरफ सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब जीत के साथ प्लेऑफ में जाने की पूरी कोशिश करेगी।

पिछले मुकाबले में चेन्नई को जीत मिली थी। पंजाब अपना पिछला मुकाबला हार कर इस मुकाबले में चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में जाना चाहेगी। पंजाब तभी प्लेऑफ में जा सकती है जब सनराइजर्स अपना अगला मैच हार जाता है, लेकिन इसके लिए उसे आज चेन्नई को हराना पड़ेगा। पंजाब के फिलहाल 13 मैचों में 12 अंक है और उसका नेट रनरेट -0.133 हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस मैच में भी मयंक अग्रवाल उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में एक बार फिर केएल राहुल और मंदीप सिंह पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : रुतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एन जगदीसन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम कर्रन, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सैंटरन और लुंगी नगिदी।

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन) : केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मंदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्म्द शमी और अर्शदीप सिंह।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...