1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: KXIP ने अपने तुरुप के इक्के को किया रिलीज, खरीदे थे इतने करोड़ रुपये

IPL 2021: KXIP ने अपने तुरुप के इक्के को किया रिलीज, खरीदे थे इतने करोड़ रुपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: KXIP ने अपने तुरुप के इक्के को किया रिलीज, खरीदे थे इतने करोड़ रुपये

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल को 14वें सीजन के लिए सभी टीमों ने आपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी कड़ी में किंग्स इलेवन पंजाब ने भी अपने तुरुप के इक्के को भी रिलीज कर दिया। आपको बता दें कि पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को पिछले सीजन साल 2020 में 10.75 करोंड़ में खरीदा था। मैक्सवेल पंजाब के लिए कुछ खास नहीं कर पाये थे। पिछले साल खेले गये 13 मैचों में उनके बल्ले से केवल 108 रन ही निकले थे।

पंजाब ने मैक्सवेल के अलावा कैरेबियाई तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम, भारत के बल्लेबाज करुण नायर और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी रिलीज कर दिया है।

पंजाब के रिटेन खिलाड़ी:

लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नीलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल।

पंजाब के रिलीज खिलाड़ी:

ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हार्डस विलजॉन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौतम, तजिंदर सिंह।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...