1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कुमाऊं: DIG जगत राम जोशी ने किया सभी थानों का औचक निरीक्षण

कुमाऊं: DIG जगत राम जोशी ने किया सभी थानों का औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुमाऊं: DIG जगत राम जोशी ने किया सभी थानों का औचक निरीक्षण

कुमाऊं रेंज के डीआईजी जगत राम जोशी आज पुलिस लाइन रुद्रपुर पहुंचे।  जहां पर उन्होंने सर्किल के अधिकारियों के साथ बैठक की साथ ही उनके कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने सर्किल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह रात्रि में थानों की निरीक्षण करें ताकि अपराधों में लगाम लगाई जा सके।

जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओ पर लगाम लगाने के लिए डीआईजी कुमाउ जगत राम जोशी ने जिले के सर्किल अधिकारियों के साथ रुद्रपुर की पुलिस लाइन में बैठक की। इस बैठक में जिले के कप्तान बरिंदर जीत सिंह सहित पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व में सर्किल अधिकारियों द्वारा क्या क्या कार्य किये गए है उनकी समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सर्किल अधिकारियों द्वारा अब तक अपने अपने क्षेत्रों में क्या- क्या काम किये है। साथ ही कितने थानों चौकियों में उनके द्वारा रात्रि में ओचक निरीक्षण किया गया और अपराधिक घटनाओ की क्या स्थिति बनी हुई है। इन सभी बिंदुओं में चर्चाएं की गई है, सभी सर्किल अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में रात के समय थानों में औचक निरीक्षण करे। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...