1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. कुलगाम एनकाउंटर में लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने की जवानों की तारीफ

कुलगाम एनकाउंटर में लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने की जवानों की तारीफ

Amit Shah on Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी लतीफ भट को मार गिराया। अमित शाह ने सेना, CRPF और पुलिस के साहस की तारीफ की।

By: Aparna Panwar 
Updated:
कुलगाम एनकाउंटर में लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने की जवानों की तारीफ

Amit Shah on Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरसअल, कुलगाम में आज बुधवार तड़के चलाए गए ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा Lashkar-e-Taiba (LeT) का सक्रिय स्थानीय आतंकी मोहम्मद लतीफ भट मारा गया। इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की बहादुरी और उनके आपसी तालमेल की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश को अपने जवानों के साहस और समर्पण पर गर्व है।

जानकारी के लिए बता दें अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। वहीं इस सफल अभियान को जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया।

एक दिन पहले मारा गया था आतंकी साथी

कुलगाम में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन हुई। इससे एक दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने लतीफ भट के साथी उमर निसार को मार गिराया था। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि दोनों आतंकी सीआरपीएफ जवानों पर हमले की साजिश रच रहे थे। जिसके बाद जांच में सामने आया था कि लतीफ भट और उमर निसार ने 10 नवंबर को मीर बार, अखरान, हब्लिश और किलम इलाकों में रेकी की थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गतिविधियों का पता लगाया गया था।

मस्जिद में छिपा था लतीफ भट

पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि लश्कर कमांडर लतीफ भट कुलगाम के ख्रेवन इलाके का रहने वाला था। मुठभेड़ के दौरान उसने एक मस्जिद में पनाह ले रखी थी। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने के कई मौके दिए, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मौके से आतंकी का शव और एक हथियार बरामद किया गया।

19 नवंबर को आतंकवाद पर बोलेंगे अमित शाह

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बीच गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित एंटी-टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2026 (Anti-Terrorism Conference 2026) को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सीमा पार आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने की रणनीति पर अपनी बात रखेंगे। केंद्र सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सिवनी में ASP का वीडियो हुआ वायरल, युवक को गांजे के केस में फंसाने का लगाया आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...