1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 18 मार्च को भारत से स्वदेश लौटी दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव

18 मार्च को भारत से स्वदेश लौटी दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

कोरोना वायरस के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की वनड़े सीरीज को बीच में ही रद्द करना पड़ा था। जिसके बाद 18 मार्च को ही दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत से अपने स्वदेश लौट गई थी।

स्वदेश लौटने पर उन्हें क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था। स्वदेश लौटने वाले सभी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों का कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया, लेकिन किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और इनमें से जिनका परीक्षण किया गया वह भी नेगेटिव रहा। टीम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शुएब मांजरा ने यह जानकारी दी।

क्वारंटीन में रहने की अवधि को सभी खिलाड़ियों ने गुरुवार को पूरा कर लिया है, लेकिन वे अपने अन्य देशवासियों की तरह अगले दो सप्ताह तक लॉकडाउन में रहेंगे। मांजरा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि, किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और जिन खिलाड़ियों ने परीक्षण करवाया था उसका परिणाम भी नेगेटिव आया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...