रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा सोमवार, 25 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मना रहें हैं। सोशल मीडिया पर पुजारा को उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहें है। पुजारा के जन्मदिन पर ICC ने शुभकाना दी है। जबकि BCCI ने भी उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए बधाई दी है।

हाल ही में खेले गये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया था। सिडनी टेस्ट को ड्रॉ कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। जबकि ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरी पारी में एक छोर से टीम को संभालते हुए 211 गेंदो का सामना कर 56 रनों की पारी खेली थी। जिससे भारतीय टीम ने ब्रिसबेन टेस्ट को अपने नाम करते हुए खिताब भी अपने नाम कर लिया था।

पुजारा को मिस्टर भरोसेमंद भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं, पुजारा टीम के लिए ही नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ में भी मिस्टर भरोसेमंद हैं। चेतेश्वर पुजारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी और उनकी वाइफ हैं। पुजारा की शादी हुए 8 साल होने वाले हैं, उन्होने 13 फरवरी 2013 को अपनी दोस्त पूजा पाबरी से शादी की थी। जिसके बाद से ही पुजारा के करियर का ग्राफ दिन पर दिन नई बुलंदी पर जा रहा है।

शादी होने के दो दिन बाद 15 फरवरी 2013 को भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गये थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में उनका चयन किया गया। साल 2018 में पुजारा पिता बनें, और उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। इस परी का नाम पुजारा ने अदिति रखा है। सोशल मीडिय़ा पर पुजारा अक्सर अपनी बेटी अदिति की तस्वार शेयर करते रहते हैं।