तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 12 रनों से हरा दिया। हार के बाद कप्तान कोहली बोले अगर 30 रन की साझेदारी और होती तो हार्दिक के लिए थोड़ा आसान होता। हम वापसी की राह पर थे।
कोहली ने मैच के बाद कहा – ” एक समय जब हार्दिक ने खेलना शुरू किया तो हमने सोचा कि हम इसे जीत सकते हैं। बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी सही नहीं रही। अगर 30 रन की और साझेदारी होती तो हार्दिक के लिए थोड़ा आसान होता। हम वापसी की राह पर थे। लेकिन सीरीज जीत के साथ 2020 सीजन की समाप्ति करना हमारे लिए थोड़ा अच्छा है। ”
उन्होंने कहा – ” मुझे लगता है कि दर्शक एक कारण था और यह हमेशा आपको प्रेरणा देती है। दर्शकों के होने से कभी कभी हमें तो कभी-कभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को ऊर्जा मिलती है। ”
टेस्ट सीरीज को लेकर कोहली ने कहा – ” अब हमें इस पर अपना नियंत्रण बनाने और स्कोर करने की जरूरत है। हमें इसे सत्र दर सत्र लेने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि मौजूदा टेस्ट टीम पिछली टीम से काफी मजबूत है। “