रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच इंग्लैंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 205 पर सिमट गई। जिसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी आई, सलामीं बल्लेबाजी करने आये रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी जल्दी ही टूट गई। आपको बता दें कि गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस चले गये।
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा 17 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिये। तो वहीं कप्तान विराट कोहली भी बिना खाता खोले पवेलियन चलते बनें। वहीं उप कप्तान अजिंक्य़ रहाणे ने भी 27 रनों का योगदान दिया।
बात करें कप्तान विराट कोहली की तो कोहली ने एक बार फिर अपने फैंस को मायूस किय़ा है। बेन स्टोक्स की बॉल पिच होकर बाहर की तरफ जा ही थी। जिसपर कोहली ने छेंड़खानी की गेंद सीधा विकेट कीपर के फोक्स के पास चली गई। फोक्स ने बिना कोई गलती किये, कोहली के कैप को लपक लिया। कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलिन वापस चलते बनें। कोहली के आउट होते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। आपको बता दें कि कोई पहली बार नहीं है, जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।
बिना खाता खोले पवेलियन वापस जाने के साथ ही कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि आज की पारी को मिलाकर कोहली अब तक 12 बार टेस्ट क्रिकेट में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। पहली बार वे अपने करियर के दूसरे ही टेस्ट मैच में ही जीरो पर आउट हो गए थे। 2011 में विराट को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल ने डैरेन सैमी के हाथों कैच आउट कराया था। विराट अपने टेस्ट करियर में 4 मौकों पर पहली गेंद और 4 बार दूसरी गेंद पर आउट हुए हैं। इसके अलावा वे एक बार अपनी पारी के चौथी गेंद और एक बार 11वीं गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए हैं। हाल ही में चेन्नई टेस्ट में भारतीय कप्तान पांचवीं गेंद पर आउट हुए थे और 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में वह 8 गेंद खेलकर बेन स्ट्रोक्स का शिकार हुए हैं।
एक नजर डालते हैं उन गेंदबाजों पर जिन्होने कोहली को टेस्ट में 0 पर आउट किया है।
रवि रामपाल, (वेस्टइंडीज), बेन हिल्फेनहॉस, (ऑस्ट्रेलिया), लियाम प्लंकेट, (इंग्लैंड), जेम्स एंडरसन, (इंग्लैंड), मिशेल स्टार्क, (ऑस्ट्रेलिया), सुरंगा लकमल, (श्रीलंका), स्टुअर्ट ब्रॉड,( इंग्लैंड), पैट कमिंस, (ऑस्ट्रेलिया), केमार रोच, (वेस्टइंडीज), अबु जायद,( बांग्लादेश), मोइन अली, (इंग्लैंड), बेन स्ट्रोक्स, (इंग्लैंड)।