1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs ENG: आखिरी टेस्ट मैच जीतने से पहले ही कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड, जो ना तो रनों का है और ना कैचों का…

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट मैच जीतने से पहले ही कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड, जो ना तो रनों का है और ना कैचों का…

By: Amit ranjan 
Updated:
IND vs ENG: आखिरी टेस्ट मैच जीतने से पहले ही कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड, जो ना तो रनों का है और ना कैचों का…

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आखिरी मैच गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेटों पर 87 रन बनाये है। वहीं भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये है। आपको बता दें कि इस मैच के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो ना तो रनों का है और ना कैचों का। बल्कि यह रिकॉर्ड है कप्तानी का।

दरअसल बतौर कप्तान कोहली आज अपना 60वां मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि धोनी ने भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 60 मैचों में कप्तानी की है, जिससे वे सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान भी रहे हैं।

बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारत ने अब तक 59 में से 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जिनमें से 14 मैचों में हार मिली है और 10 मैच ड्रा रहा है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने 60 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की, जबकि 18 हार और 15 मैच ड्रा रहा। आपको बता दें कि अहमदाबाद में आज से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। निर्णायक इसलिए भी क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

अगर कोहली नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक लगा देते हैं तो वह किसी कप्तान की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें कि ये रिकॉर्ड अभी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। बता दें कि बतौर कप्तान कोहली के नाम अभी 41 शतक हैं। ये कोहली का 42वां शतक होगा। वहीं, टेस्ट में कोहली का ये 28वां शतक होगा।

आपको बता दें कि कोहली ने आखिरी बार साल 2019 के नवंबर महीने में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे नाईट टेस्ट में शतक लगाया था। उसके बाद से कोहली 11 पारियों में अभी तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...