रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरपवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को बैंगलोर ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान कोहली और पदिक्कल की बल्लेबाजी से टीम 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर ली।
To the little princess ❣️#ViratKohli #RCB pic.twitter.com/JsUT6NWM1u
— The King (@kingKOHLI1807) April 22, 2021
कप्तान कोहली एक छोर को संभालते हुए तेजी से रन बना रहे थे, इसके साथ ही इस पारी में उन्होने सीजन का पहला अर्दशतक लगाया। कोहली ने इस दौरान 72 रनों की शानदार जितऊ पारी खेली। कोहली ने जैसे ही अर्दशतक पूरा किया, तो उन्होने एक फ्लांइग किस दिया। उनके फ्लाइंग किस देने पर डगआउट में बैठे ग्लेन मैक्सवेल को लगा कि ये उनके लिए था। लेकिन जब बाद में उन्हें समझ में आया कि यह ‘फ्लाइंग किस’ उनके लिए नहीं बल्कि उनके बेटी वामिका के लिए था, तो मैक्सवेल मुस्कुराते हुए नजर आए।

कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने यह अर्धशतक अपनी बेटी वामिका को डिडिकेट किया। मैच देख रहीं अनुष्का ने भी विराट का तालियों के साथ स्वागत किया। इसके बाद वीडियो देखा जा सकता है कि विराट ने डगआउट में अपने टीम के सदस्यों की ओर अपना बल्ला दिखाया। अंत में उन्होने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया, बेटी वामिका को अपना अर्धशतक समर्पित किया।
दूसरे छोर पर देवदत्त पदिक्कल ने भी शानदार बल्लेबाजी की, उन्होने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। पडिक्कल ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होने 11 चौके और 6 छक्के जड़े।