1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अश्निव की टीम में जगह को लेकर भड़के कोहली, कहा “आप बताओ कहां रखूं”

अश्निव की टीम में जगह को लेकर भड़के कोहली, कहा “आप बताओ कहां रखूं”

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अश्निव की टीम में जगह को लेकर भड़के कोहली, कहा “आप बताओ कहां रखूं”

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच टी-20 मैच का आजाग हो रहा है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज को अपना नाम कर लिया है। जिससे इंग्लैंड का मनोबल टूट सा गया है। टेस्ट सीरीज का पहले मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इसके बाद भारतीय टीम की खूब आलोचना हुई थी। भारतीय टीम ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को लगातार तीन टेस्ट मैच हराकर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया था।

आपको बता दें कि भारतीय टीम की जीत में अश्विन ने अपनी बड़ी भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी के साथ-साथ अश्विन ने बल्ले से भी टीम को मजबूती दी थी। लेकिन टी-20 सीरीज में उनकी जगह पक्की नहीं दिख रही है। इसके साथ ही गुरुवार को कप्तान विराट कोहली ने सलामीं बल्लेबाजी का भी संशय खत्म कर दिया। कप्तान कोहली ने सलामीं बल्लेबाजी के संस्पेंस पर से पर्दा हटाते हुए कहा कि इस टी-20 श्रृंखला में “अगर रोहित शर्मा खेलते हैं तो लोकेश राहुल और रोहित पारी की शुरुआत करेंगे”।

वहीं अश्विन के खेलने के सवाल पर कप्तान कोहली चिढ़ से गये, इसके बाद उन्होने कहा कि सवाल पूछने से पहले तर्क भी होने चाहिए। कप्तान कोहली ने साफ किया कि वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए रविचंद्रन अश्विन के लिए सीमित ओवरों की टीम में जगह नहीं है। आपको बता दें कि अश्विन और सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

कोहली ने कहा कि “सवाल पूछते समय कुछ तर्क भी होना चाहिए। आप बताओ कि मैं अश्विन को कहां रखूं टीम में उनके लिए कहां जगह बनती है। वाशिंगटन पहले ही से टीम में हैं. सवाल पूछना आसान है लेकिन पहले खुद भी उसका तर्क पता होना चाहिए।“

भारतीय टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋ षभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...