रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बनने के बाद काफी सुर्खिंयों में हैं। कोहली 11 जनवरी को पिता बनें थे। जिसके बाद अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया था। इस बात की जानकारी उन्होने ट्वीटर पर साझा करते हुए बताया था कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।

कोहली ने बेटी के जन्म के बाद ट्वीटर पर अपना बायो बदल लिया है। कोहली ने अपना ट्वीटर अकाउंट अपडेट करते हुए लिखा कि “एक गौरवशाली पति और पिता”। आपको बता दें विराट कोहली ने अपनी बेटी के आने की खुशी ट्वीटर पर ही साझा की थी। लेकिन उन्होने ट्वीटर पर अपनी बेटी की एक भी तस्वीर साझा नहीं की है।
कोहली ने 11 जनवरी को अपने ट्वीटर अकाउंट से बेटी के जन्म की सूचना देते हुए लिखा था कि, “हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।