1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली ने तोड़ा मिस्टर कूल का रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को किया ढेर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली ने तोड़ा मिस्टर कूल का रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को किया ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली ने तोड़ा मिस्टर कूल का रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को किया ढेर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को दूसरे दिन ही मात देकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड के बादशाह बनते जा रहे हैं। लेकिन रिकॉर्ड की लिस्ट देखें तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कोहली ने पीछे छोड़ दिया हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो धोनी ने 30 टेस्ट मैच में भारतीय टीम की अगुवाई की इस दौरान उन्होने 21 मैचों में जीत दिलाई।

जबकि विराट कोहली की बात करें तो विराट कोहली ने बतौर कप्तान 29 मैचों में अगुवाई की इस दौरान उन्होने 22 टेस्ट में जीत  दर्ज की है। इस मामले में विराट कोहली ने धोनी को पीछे छोड़ दिय़ा है।

भारत ने 5 दिनों के टेस्ट मैच 2 दिन ही मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम इंग्लैंड को 10 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले दिन ही 112 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान अक्षर पटेल इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। पटेल ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किया था। जबकि अश्विन ने 3 विकेट और इशांत ने 1 विकेट अपने नाम किया।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय़ टीम भी 145 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर भी कहर बरपाया। कप्तान जो रुट ने 5 विकेट तो जैक लीच ने 4 विकेट अपने नाम किया। भारत को पहली पारी में 33 रनों की बढ़त मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैड की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे दोबारा ढेर हो गई, इंग्लैंड दूसरी पारी में 81 रनों पर सिमट गई।

पहली पारी में 33 रनों की बढ़त के आधार पर भारत को जीत के लिए 49 रनों का लक्ष्य मिली। भारत मे आसानी से बिना विकेट खोये लक्ष्य को हांसिल कर लिया। सलामीं बल्लेबाजी करने आये रोहित शर्मा 25 तो शुबमन गिल की 15 रनों की बादौलत भारत ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...