1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जानिए भारत की हार पर अनुष्का शर्मा क्यों हो रहीं ट्रोल

जानिए भारत की हार पर अनुष्का शर्मा क्यों हो रहीं ट्रोल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानिए भारत की हार पर अनुष्का शर्मा क्यों हो रहीं ट्रोल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में हुए पहले डे-नाईट टेस्ट मैच को लेकर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल बात ये है कि एडिलेड में हुए पहले डे-नाईट टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 36 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसको लेकर फैंस का गुस्सा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पर निकल रहा है।

आइए आपको दिखाते हैं कि किस तरफ से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को फैंस ट्रोल कर रहे हैं।

 

ये पहली बार नहीं है कि भारत की हार पर अनुष्का को ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी विराट की कप्तानी में भारतीय टीम जब हारी है अनुष्का को ट्रोल किया गया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पहली बार लगातार तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली आगे के टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी में बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसके कारण विराट भारत वापस लौट जाएंगे। बाकी बचे मुकाबलों में अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम को मोहम्मद शमी में रूप में एक और बड़ा झटका लगा है। शमी बचे हुए मैचों में फ्रैक्चर के कारण नहीं खेल पाएंगे। शमी को बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में गेंद लग गई थी। जिसके कारण उन्हें फ्रैक्चर हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...