रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल लीग को उस वक्त सस्पेंड कर दिया गया जब कोलकाता,हैदराबाद और चैन्नई की टीम के खिलाड़ियों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई। बॉयो बबल में खेले जाने वाले आईपीएल में भी कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक से हड़कंप मचा दिया। लीग के बचे आधे मैच से पहले ही सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन इस सीजन में पंजाब किंग्स ने एक युवा प्रतिशाली की खोजी की, जिसने वर्ल्ड के टॉप 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पंजाब का वह खिलाड़ी हरप्रीत बरार है, जिन्होने अपने गेंदबाजी की छा छोड़ी।

आपको बता दें कि बरार ने अपना पहला विकेट कप्तान विराट कोहली के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल को भी चलता किया। उनकी शानदार प्रदर्शन के बाद वह आईपीएल के इस सीजन के सबसे बड़े स्टार के रूप में सामने आए हैं। लेकिन हरप्रीत बरार अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दअसल, बरार ने पॉर्न स्टार मिया खलीफा के लिए एक ट्वीट किया था, अब उनका ये पुराना ट्वीट काफी चर्चा में है।
पंजाब किंग्स का यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी 14 फरवरी 2021 को पॉर्न स्टार मिया खलीफा की फोटो शेयर करते हुए उनके लिए एक ट्वीट किया था। जिसमें वह उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हरप्रीत बरार का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके और मिया खलीफा के बीच कनेक्शन निकालने लगे। वहीं, कुछ फैंस कह रहे हैं, कि ‘भाई इस ट्वीट को डिलीट मत करना है।’
एक यूजर ने मिया खलीफा वाले हरप्रीत बरार के ट्वीट पर विराट, मैक्सवेल और एबी डीविलियर्स की ऐसा रिएक्शन देते फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि RCB के खिलाफ हरप्रीत बरार की शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया जाने लगा और लोगों को उनका मिया खलीफा के लिए किया गया ट्वीट मिल गया। जिसके बाद उनके पुराने ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बरार के ट्विटर पर तकरीबन 20 हजार फॉलोअर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर 73 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
बात करें मिया खलीफा की तो वो एक पॉर्न स्टार हैं। उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में ज्यादा समय काम नहीं किया और काफी समय पहले इसे अलविदा कह दिया था। मिया के रूप रंग को देख कर अधिकतर लोग उन्हें इंडियन या पाकिस्तानी समझते हैं लेकिन असल में मिया लेबनान से है और 2001 से वह अमेरिका में रह रही हैं।
जबकि बात करें हरप्रीत बरार की तो उन्होने साल 2019 और 2020 में कुल 3 मैच खेले थे, पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। लेकिन इस साल RCB के खिलाफ अपने पहले मैच में ही हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट तो चटकाए ही, साथ ही बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 बॉलों पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 25 रनों की पारी खेली।