1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज पर जानिए PCB का बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज पर जानिए PCB का बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज पर जानिए PCB का बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच सिर्फ एक मैच नहीं होता है उसमें 150 करोड़ लोगों की भावनाएं दाव पर लगी हुई है लेकिन आपको बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है।

उस समय पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आई थी। इससे पहले 2007-08 में पाकिस्तानी टीम के दौरे के बाद से टेस्ट सीरीज भी नहीं हुई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर एक अहम बयान दिया है। उनका कहना है कि द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से बात हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला है।

पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ सीरीज के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन वह इसके लिए ज्यादा आग्रह नहीं करने वाले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...