1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे नाइटराइडर्स ! क्या ले पाएंगे आरसीबी से बदला ?

पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे नाइटराइडर्स ! क्या ले पाएंगे आरसीबी से बदला ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे नाइटराइडर्स ! क्या ले पाएंगे आरसीबी से बदला ?

आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। दोनों टीमों इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में स्थान पक्का करना चाहेगी।  रॉयल्स की टीम ने पिछले मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा था।

Image

आज के मुकाबले में भी उसको जीतना जरूरी है। बैंगलोर ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है और उसके पास प्लेऑफ की तरफ बढ़ने का अच्छा मौका है। आईपीएल प्वाइंट टेबल में बैंगलोर अभी तीसरे और कोलकाता चौथे पायदान पर है। कोलकाता और बैंगलोर दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले को जीतकर जबरदस्त फॉर्म में है।

RCB vs KKR: Virat or Russell, choose captain and vice-captain | Sports News,The Indian Express

कोलकाता नाइराइडर्स ने आईपीएल 2020 में अब तक खेले 9 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को सुपर ओवर में जीत मिली थी। केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे 5 मैचों में से 3 में हर हाल में जीत हासिल करने होगी। वहीं आरसीबी की टीम नौ में से छह मुकाबले जीतकर थोड़ी बेहतर स्थिति में है।

Image

कप्तान कोहली भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने इस सीजन में जितने भी कुछ खेले उसमें प्रभावित ही किया, जिससे आरसीबी की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बढ़ेंगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल/सुनील नारायण, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और इसुरु उदाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...