सुपर संडे में आज का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होना है। राजस्थान आज का मुकाबला जीतती है तो उसके लिए प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बन सकती हैं। लेकिन उसे दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा तभी वह प्लेऑफ में जा सकती है। किंग्स इलेवन पंजाब अगर आज का मुकाबला हारती है और सनराइजर्स हैदराबाद अपना अगला मैच हारना है तो ऐसे में रनरेट के आधार पर राजस्थान प्लेऑफ में जगह बना लेगी। इन सबके लिए उसे केकेआर को हराना जरुरी है।
दूसरी तरफ केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल है क्यूंकि उसका रनरेट सभी टीमों से खराब है। अगर वे राजस्थान को हरा देते हैं और कोई और टीम 14 अंक तक नहीं पहुंच पाती तो ही वे क्वालीफाई करेंगे, लेकिन यह नामुमकिन ही लग रहा है।
केकेआर के पास शुभमन गिल, नीतिश राणा, इयोन मोर्गन जैसे बल्लेबाज हैं और वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी जैसे गेंदबाज जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश में करेंगे। बात करें राजस्थान की तो बेन स्टोक्स फॉर्म में लौट आए हैं जिन्होंने पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को दो विकेट लेने के साथ अर्धशतक भी बनाया। संजू सैमसन भी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। जोफ्रा आर्चर भी अच्छे फॉर्म में हैं।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन) : बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह।