1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. KKR vs DC : फिफ्टी पूरी होने पर नितीश राणा ने क्यों दिखाई ससुर की जर्सी, पढ़िए

KKR vs DC : फिफ्टी पूरी होने पर नितीश राणा ने क्यों दिखाई ससुर की जर्सी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
KKR vs DC : फिफ्टी पूरी होने पर नितीश राणा ने क्यों दिखाई ससुर की जर्सी, पढ़िए

कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल हुए मुकाबले में एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर सब भावुक हो गए। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इस सीज़न में केकेआर की यब छठी जीत है। हालांकि इसके बावजूद वो प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर ही रहेगी।

इसी मुकाबले में केकेआर के नितीश राणा और सुनील नारायण की शानदार फिफ्टी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 194 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। राणा ने 81 रन और नारायण ने 64 रन की पारी खेली।

नितीश ने अपनी शानदार पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी इस पारी को अपने दिवंगत ससुर को समर्पित किया है जिनका शुक्रवार को निधन हो गया था।

राणा ने जैसे ही इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी की, उन्होंने एक जर्सी निकाल कर सबको दिखाई जिसपर उनके ससुर का नाम लिखा था। इस मौके पर कोलकाता की पूरी टीम ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान कमेंट्री कर रहे जतिन सप्रू ने भी बताया कि उन्होंने यह सब अपने दिवंगत ससुर सुरेंद्र मारवाह की याद में किया है।

नितीश ने साची मारवाह से शादी की है। उनकी और नारायण की शानदार पारी के दम पर कोलकाता ने दिल्ली के सामने 194 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...