केरल में आज (18 मई) नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में 21 सदस्यीय कैबिनेट ने भी पदभार ग्रहण किया।
तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन लगभग एक दशक बाद केरल की सत्ता में वापसी कर रहा है। इस वापसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
नई सरकार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला सहित कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सरकार ने राज्य में विकास और प्रशासन को मजबूत करने का संकल्प जताया है।