रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: सैयद मुस्ताक आली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर दिनेश कार्तिक ने बंगाल के खिलाफ कर्नाटक की ओर से खेलते हुए कर्नाटक के जीत में अहम भूमिका निभाई। कार्तिक अपनी पारी के दौरान 31 गेंद में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होने 7 शानदार चौके भी जड़े।
इधर, आईपीएल का ऑक्शन भी शुरु होने वाला है, पिछले दो आईपीएल में दिनेश कार्तिक केकेआर के लिए कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर पाये। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि इस सीजन के लिए केकेआर कार्तिक को रिलीज कर सकती है। केकेआर यदि कार्तिक को रिलीज करेंगी तो कार्तिक को इस ट्रॉफी में खेले गये पारियो का भी फायदा मिल सकता है।
साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कार्तिक को कप्तान बनाया था। जिसमें कार्तिक ने कोलकाता को प्लेऑफ तक का सफर तय कराया था। लेकिन साल 2019 में टीम लीग में ही बाहर हो गई थी। आईपीएल के 13वें सीजन साल 2020 में दिनेश कार्तिक ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कोलकाता ने इयोन मोर्गन को कप्तानी सौंपी थी।
ऐसे में कार्तिक का यह फॉर्म जारी रहता है तो आईपीएल के ऑक्शन में उनको खासा लाभ होगा।