1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. देश की पहली महिला पीएम बनेगी कंगना !, किया ये बड़ा ऐलान

देश की पहली महिला पीएम बनेगी कंगना !, किया ये बड़ा ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश की पहली महिला पीएम बनेगी कंगना !, किया ये बड़ा ऐलान

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मुंबई: पंगा एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी से सुर्ख़ियों में रहती हैं। चाहे वो राजनीति हो या फिल्मी दुनिया। आपको बता दें कि एक बार फिर कंगना रनौत अपने वर्कफ्रंट को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।  क्वीन एक्ट्रेस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, ” हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म की स्क्रिप्ट जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं होगी, बल्कि यह एक भव्य पीरीयड फिल्म होगी, जो आज की पीढ़ी को देश के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक हालात को बेहतर ढंग से समझाने में मदद करेगी।”

कंगना ने अपने बयान में कहा है, “इस फिल्म में और भी कई प्रमुख कलाकार काम करेंगे और इंदिरा गांधी के रूप मैं भारत के राजनीतिक इतिहास की सबसे आइकॉनिक किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”इस फिल्म में कंगना के अलावा कई बड़े अभिनेता दिख सकते है। साथ ही आपको बता दें, ये फिल्म एक किताब पर बनेगी जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार और इंदिरा गांधी के शासन काल में देश में लगाये गये आपातकाल को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

आपको बता दें, कंगना, तमिलनाडु की छह बार रहे चुकी मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘थलाईवी’ की शूटिंग पूरी कर चुकीं हैं। इसके अलावा कंगना ने अपनी एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ की भी शूटिंग शुरू कर दी है।
बता दें, हाल ही में कंगना ने कश्मीर की वॉरियर क्वीन ‘दिद्दा’ पर आधारित मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ और ‘अपराजिता अयोध्या’ नामक फिल्मों को भी बनाने का ऐलान किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...