1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. केन विलियमसन शतक के करीब, न्यूजीलैंड का स्कोर 222/3

केन विलियमसन शतक के करीब, न्यूजीलैंड का स्कोर 222/3

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केन विलियमसन शतक के करीब, न्यूजीलैंड का स्कोर 222/3

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कल पहले टेस्ट का पहला दिन था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। टॉम लाथम (4) और टॉम ब्लंडल (5) की सलामी जोड़ी को शाहीन शाह अफरीदी ने पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद केन विलियमसन और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने एक अच्छी साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। इसमें से 70 रन टेलर के थे। उनकी पारी का अंत भी अफरीदी ने 133 के कुल स्कोर पर किया।

विलियमसन को फिर निकोल्स का साथ मिला। दोनों ने मिलकर स्टंप तक पाकिस्तान को चौथा विकेट नहीं लेने दिया। दोनों के बीच अभी तक 89 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

पहले दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियमसन शतक के करीब हैं। वह 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ हेनरी निकोल्स 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसी सप्ताह की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में चोट लग गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...