रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ है, पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एबी डिविलियर्स के बल्ले से जीतने के साथ लीग की शुरुआत की। सोंमवार को इस सीजन चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जायेगा। दोनो टीमें एक दूसरे से भिड़ने को बेताब हैं।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो डेविड मिलर,लियाम लिविंगस्टोन, ममन वोहरा, क्रिस मॉरिस, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, संजू सैमसंग जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं। वहीं पंजाब की बात करें तो क्रिस गेल, दाविद मलान,मंदीप सिंह, दीपक हुड्डा, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, केएल राहुल, निकोलस पूरन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की टीम है।
आपको बता दें कि दोनो टीमों में शानदार फॉम में चल रहे इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर और दाविद मलान सोमवार को होने वाले मैच में एक-दूसरे के सामने होंगे। बात करें जोस बटलर की तो वो जिसना अच्छा चौका जड़ने हैं, उतनी ही आसानी से और उतना ही शानदार छक्का भी जड़ते हैं। बटलर ने अब तक खेले आईपीएल के 58 मैचों में 1714 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वाधिक 95 रन नाबाद रहा है। खास बात यह है कि बटलर फॉर्म में हैं।
वहीं दूसरी ओर बात करें दाविद मलान की तो यह उनका आईपीएल का पहला सीजन होगा। लेकिन उन्होने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। मलान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें हैं। उन्होने पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबरर आजम को पीछे छोड़ा है। मलान ने 24 पारियों में टी-20 में 1000 रन बनाने में कामयाबी हांसिल की है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जोस बटलर अपने बल्ले से टीम को जीत दिलाने सफल होते हैं, या फिर दाविद मलान पंजाब को इस सीजन का अपना पहला मैच जीताने में सफल होते हैं।