1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बाबा साहब की जन्मस्थली महू में जीतू पटवारी ने किया नमन, भोपाल में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हुए शामिल

बाबा साहब की जन्मस्थली महू में जीतू पटवारी ने किया नमन, भोपाल में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हुए शामिल

इस अवसर पर श्री पटवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए रास्ते सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता पर चलने का संकल्प लें।

By: Naredra 
Updated:
बाबा साहब की जन्मस्थली महू में जीतू पटवारी ने किया नमन, भोपाल में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हुए शामिल

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उन्हें सादर नमन किया।

समानता का मार्ग बाबा साहब के सच्चा सपना- जीतू पटवारी

इस अवसर पर पटवारी ने कहा कि बाबा साहब के विचार लोकतंत्र की मजबूती, समान अधिकार, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की भागीदारी और समानता का मार्ग ही बाबा साहब का सच्चा सपना था। इसके पश्चात विधायक आतिफ अकील द्वारा आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भोपाल उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकील द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका अनावरण मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पटवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए रास्ते सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता पर चलने का संकल्प लें।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग संविधान को चुनौती देते हैं, वे केवल दिखावे के लिए बाबा साहब के समक्ष नमन करते हैं। यदि भाजपा को वास्तव में बाबा साहब से प्रेम है, तो दलितों और OBC पर अत्याचार क्यों हो रहे हैं? श्री पटवारी ने कहा कि सरकार को SC, ST और OBC वर्ग के बैकलॉग पदों को एक माह के भीतर भरना चाहिए। यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे बाबा साहब के संविधान की रक्षा सुनिश्चित करें और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल प्रवीण सक्सेना, जिला अध्यक्ष भोपाल ग्रामीण श्रीमती अनोखी पटेल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...