1. हिन्दी समाचार
  2. एजुकेशन
  3. बेटे को इंजीनियर बनाने के चक्कर में कर्जदार हुआ पिता, लगाते थे चाट का ठेला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने की तारीफ

बेटे को इंजीनियर बनाने के चक्कर में कर्जदार हुआ पिता, लगाते थे चाट का ठेला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने की तारीफ

By: Amit ranjan 
Updated:
बेटे को इंजीनियर बनाने के चक्कर में कर्जदार हुआ पिता, लगाते थे चाट का ठेला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने की तारीफ

नई दिल्ली : बेटे को इंजिनियर बनाने के चक्कर में एक पिता इतना कर्ज में डूब गया कि एक पल तो वो खुद डगमगा गया, लेकिन उसने अपने बेटे का हौसला कम नहीं होने दिया। हम बात कर रहे है JEE  मेन्स में टॉपर होने वाले विवेक गुप्ता की, जिनके पिता गोरखपुर बशारत में चाट का ठेला लगाते है। आपको बता दें कि विवेक की पढ़ाई में कर्जदार हो गए विजय बेटे की सफलता से बहुत खुश हैं।

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार देर रात ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन्स के नतीजे घोषित कर दिए गए है, जिसमें गोरखपुर जिले के मेधावियों ने अच्छी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि किराए का मकान लेकर रहने वाले विजय ने बड़ी मुफलिसी में बेटे को पढ़ाया। लॉकडाउन के दौरान उनका धंधा भी चौपट हो गया, लेकिन उसका असर उन्होंने बेटे की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया।

विवेक के बड़े भाई धीरज गुप्ता ने बताया कि पिता ने आर्थिक तंगी का असर विवेक पर नहीं पड़ने दिया। मां फूल कुमारी ने भी इसके लिए त्याग किया। बचपन में ही विवेक की मेधा को भांपकर विजय ने उसे इंजीनियर बनाने की ठान ली। कर्ज लेते गए, लेकिन विवेक की पढ़ाई में उन्होंने कोई बाधा नहीं आने दी।

लॉकडाउन के दौरान उनका धंधा भी चौपट हो गया, लेकिन उसका असर उन्होंने बेटे की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया। विवेक रिजल्ट से खुश तो हैं, लेकिन उनका लक्ष्य आईआईटी में पढ़ने का है। जेईई एडवांस के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विवेक को हाईस्कूल में 95.6 प्रतिशत अंक मिले थे।

वहीं मां फूल कुमारी का कहना है कि आज मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है। मेरी पूंजी मेरे ये तीनो बेटे है, तीनों बेटे ही पढ़ाई में अव्वल हैं। इन बच्चों के लिए मैं अपनी सारी खुशियां त्यागने को तैयार हूं। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी फेसबुक के जरिये विवेक गुप्ता के परिवार और उनके लगन की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं भी दी।

 

कठिन परिस्थितियों के बावजूद गोरखपुर के विवेक गुप्ता ने जेईई मेंस में 99.91 परसेंटाइल हासिल कर बड़ी सफलता हासिल…

Posted by Priyanka Gandhi Vadra on Thursday, 11 March 2021

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...