1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई की जीत पर बेहद खुश नजर आए जसप्रीत और कप्तान रोहित शर्मा, पढ़िए

मुंबई की जीत पर बेहद खुश नजर आए जसप्रीत और कप्तान रोहित शर्मा, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई की जीत पर बेहद खुश नजर आए जसप्रीत और कप्तान रोहित शर्मा, पढ़िए

दुबई में खेले गए आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफ़ायर में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडिंयस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 57 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर आईपीएल फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

चार बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी मुंबई छठी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने 201 रनों का टारगेट रखा था, जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना पाई।

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा बोले – ” यह अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। मेरे आउट होने के बाद जिस तरह से डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने मोमेंटम पकड़ा उसे देखकर काफी अच्छा लगा। एक परफेक्ट नतीजा है हमारे लिए। हमने इस मैच में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया था। हम एक अलग टीम हैं और हमारा खेलने का तरीका भी अलग है। हम सिर्फ पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते थे और उसके बाद पारी को आगे लेकर जाना चाहते थे। हम जानते थे कि हमारे पास आखिरी के ओवरों में रनगति को बढ़ाने की ताकत है। ”

ईशान की तारीफ में रोहित ने कहा – ” ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा, ‘ईशान काफी शानदार फॉर्म में है, तो हमने चाहते थे कि वो टाइम आउट के बाद बस पॉजिटिव रहे। हमने क्रुणाल को भी यही कहा था कि सिर्फ पॉजिटिव माइंड से बैटिंग करते रहो और गेंदबाजों पर प्रेशर बनाकर रखो। बोल्ट और बुमराह दोनों ही शानदार फॉर्म में मौजूद हैं। हमारा एक टीम के तौर पर अलग प्लान था, जिसे हम लागू करने में कामयाब रहे। ”

बुमराह ने दिल्ली के खिलाफ अपने टी-20 करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल डालते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए, इस दौरान बुमराह ने एक मेडन ओवर में एकसाथ दो विकेट निकाले।

मैच के बाद जसप्रीत ने बताया कि – ” मुझे विकेट ना मिले और टीम टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहे, तो मैं ठीक हूं। मुझे एक रोल दिया गया है और मैं बस उस रोल को अच्छे से निभाना चाहता हूं। कप्तान को जब भी मेरी जरूरत होती है तो मैं हमेशा तैयार रहता हूं। मैं नतीजे पर फोकस नहीं करता। ”

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह के अलावा मुंबई की तरफ से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए दिल्ली को पहले ही ओवर में दो झटके दिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...