1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टी-20 सीरीज से बाहर हुए जडेजा अब हो सकते हैं टेस्ट सीरीज से भी बाहर

टी-20 सीरीज से बाहर हुए जडेजा अब हो सकते हैं टेस्ट सीरीज से भी बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टी-20 सीरीज से बाहर हुए जडेजा अब हो सकते हैं टेस्ट सीरीज से भी बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। पहले टी-20 मुकाबले में सिर में चोट लगने के बाद टी-20 सीरीज से बाहर हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की 17 दिसंबर से शुरू हो रहे टेस्ट में खेलने की संभावना बेहद कम है।

रवींद्र जडेजा को कम से कम तीन हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है, इसलिए साफ है कि जडेजा अपना 50वां टेस्ट खेलने में नाकाम रहेंगे।

इतना ही नहीं टीम इंडिया के लिए परेशानी और भी बढ़ने की आशंका है। हैमस्ट्रिंग चोट गंभीर होने पर वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि – ”आईसीसी कनकशन प्रोटोकॉल के तहत सिर में चोट लगने पर खिलाड़ी को सात से दस दिन आराम दिया जाता है जिससे जडेजा 11 दिसंबर से दूसरा अभ्यास मैच भी नहीं खेल सकेंगे। ”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...