1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पहले क्वालीफ़ायर से पहले अय्यर बोले – हम ही जीतेंगे

पहले क्वालीफ़ायर से पहले अय्यर बोले – हम ही जीतेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पहले क्वालीफ़ायर से पहले अय्यर बोले – हम ही जीतेंगे

सोमवार को हुए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में दिल्ली ने बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। अंकतालिका में दिल्ली टीम दूसरे पायदान पर है। दिल्ली का मुंबई से गुरुवार को दुबई में पहला क्वालीफ़ायर होगा। जो जीतेगी वो सीधा फाइनल में एंटर कर जायेगा। हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले अय्यर ने कहा कि हम मुंबई को हरा देंगे। अय्यर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुंबई इंडियंस सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि हमारे पास भी निर्भीक और बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम है।

उन्होंने कहा कि यह वास्तव में उस दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। वे फाइनल्स में खेलने के बेहद अनुभवी है लेकिन मैच के दिन जिस टीम का दृष्टिकोण बेहतर रहता है और जो अच्छा प्रदर्शन करती है वह आगे बढ़ने में सफल रहेगी।

मुंबई के खिलाफ दुबई में होने वाले मुकाबले में सहजता से दबाव का सामना करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि हमें दबाव की परिस्थितियों में चीजों को जटिल नहीं बल्कि सरल बनाए रखना होगा। हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे थे, यह वास्तव में अच्छी जीत रही और इससे हमारा काफी मनोबल बढ़ेगा। लगातार चार हार के बाद यह जीत हमारे लिए आवश्यक थी। मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वास्तव में खुश हूं।

आपको बता दें कि इस आईपीएल में दोनों के बीच हुए 2 मुकाबलों में दोनों ही मुंबई ने जीते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...