1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोहली के लौटने के बाद भारत के लिए सीरीज जीतना मुश्किल – रिकी पोंटिंग

कोहली के लौटने के बाद भारत के लिए सीरीज जीतना मुश्किल – रिकी पोंटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोहली के लौटने के बाद भारत के लिए सीरीज जीतना मुश्किल – रिकी पोंटिंग

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के बाद भारत वापस आ जाएंगे। आपको बता दें कि विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से पाटर्निटी लीव ली है। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीम है।

पोंटिंग ने कहा – ” एक चीज, जिसके बारे में हमने बात नहीं की, वह यह कि पिछली बार भारतीय टीम काफी मजबूत थी, लेकिन शीर्षक्रम में वे नहीं थे। ये किसी भी टीम के लिए बहुत बड़ा अंतर पैदा करती है। ” गेंद से छेड़छाड़ के कारण स्मिथ और वार्नर 2018-19 में आस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं थे, जब भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी।

उन्होंने कहा, ” भारत को विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की कमी खलेगी। इससे खिलाड़ियों पर दबाव पड़ेगा। आप सोचेंगे कि अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी संभालेंगे, लेकिन इससे उन पर और ज्यादा दबाव पड़ेगा। साथ ही उन्हें नंबर-4 जैसे महत्वपूर्ण स्थान के लिए अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ेगा। ”

बर्न्स को लेकर पोंटिंग ने कहा – “बर्न्‍स ने ज्यादा कुछ गलत नहीं किया है। अगर आप पिछले सीजन को देखें तो ब्रिस्बेन में पहले टेस्ट में उन्होंने अच्छा किया था। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...