ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने गुरुवार रात एक स्टेटमेंट में इसकी पुष्टि की है। भारतीय क्रिकेट टीम को यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा – “ इशांत, यूएई में आईपीएल 2020 के दौरान अपनी साइड स्ट्रेन की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। टेस्ट मैच की फिटनेस हासिल करने के लिए उन्होंने अपना वर्कलोड बिल्डअप किया है लेकिन ईशांत शर्मा को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। ”
NEWS – T Natarajan added to India’s ODI squad
The All-India Senior Selection Committee has added T Natarajan to India’s squad for three-match ODI series against Australia starting Friday.
Updates on Rohit Sharma and Ishant Sharma's fitness here – https://t.co/GIX8jgnHvI pic.twitter.com/VuDlKIpRcL
— BCCI (@BCCI) November 26, 2020
सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच से एक दिन पहले तेज गेंदबाज टी नटराजन को भारत के वनडे टीम में शामिल किया गया है। नवदीप सैनी के पीठ में ऐंठन के चलते उन्हें बैक-अप तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने कहा है कि ” ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टी नटराजन को भारत की टीम में शामिल कर लिया है। नवदीप सैनी ने पीठ में ऐंठन की शिकायत की है और नटराजन को बैक-अप के रूप में जोड़ा गया है। “