1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 8 नवंबर को

19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 8 नवंबर को

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 8 नवंबर को

इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने आईपीएल का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 13 का आगाज 19 सितंबर से होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा।

आईपीएल 51 दिन तक चलेगा और एक दिन में दो मैच कम ही खेले जाएंगे। आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के साथ एक महीने पहले ही आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 28 मार्च से होना था लेकिन उसके पहले ही पीएम मोदी के द्वारा पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही आयोजन पर संकट केबादल गहरा गए थे।

दरअसल अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को रद्द करने के बाद ही आईपीएल का आयोजन संभव हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...