1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की दूसरी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की दूसरी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की दूसरी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी राहत की बात सामने आई है। दरअसल इससे पहले कुछ खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसको लेकर फैंस में निराशा थी लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की दूसरी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अब बताया जा रहा है कि आज से धोनी की टीम प्रैक्टिस शुरु कर सकती है। पिछले हफ्ते सीएसके के दो खिलाड़ियों समेत 13 मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी।

गुरुवार को सीएसके की पूरी टीम का दूसरा कोविड 19 टेस्ट किया गया था। टीम मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि दूसरे टेस्ट में भी सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह शुक्रवार से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगे।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि टूर्नामेंट का शेड्यूल शुक्रवार को जारी होगा। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाना तय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...