इस साल के अंत में विदेश में आईपीएल 2020 का आयोजन कराए जाने की कोशिश लगातार की जा रही है और कई देश भारत का समर्थन भी कर चुके है लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी है कि आईसीसी टी-20 विश्व कप रद्द करे।
आईपीएल के सभी टीम मालिकों की इस बात पर सहमति बन गई है की आईपीएल को विदेश में करवा लिया जाए लेकिन आईसीसी के फैसले का इंतज़ार करना जरुरी है और यही कारण है की बीसीसीआई अभी कुछ बोल नहीं रहा है।
उम्मीद है कि आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा। हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बोर्ड की पहली प्राथमिकता आईपीएल 2020 का आयोजन है।