इंडियन प्रीमियर लीग के जल्द शुरू होने के आसार अब नज़र आ रहे है। ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया दिवाली के सप्ताह को छोड़ना नहीं चाहता।
ऐसे में बोर्ड ने स्टार को विकल्प दिया है। टूर्नामेंट 26 सितंबर की जगह 19 सितंबर से खेला जाए। इसके अलावा रात के मुकाबले 8 की जगह 7.30 बजे से शुरू हो सकते हैं।
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि वे शाम 4 बजे से मैच कराने से बचना चाहते हैं।
अभी 44 दिन में 60 मुकाबले खेले जाने हैं। इसके अलावा भारत आईपीएल के पहले यूएई में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल सकता है।